गुरुवार को भी अधिवक्ताओं ने जारी रखा आंदोलन

Spread the love

बलिया। रसड़ा तहसील गेट के सामने तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय को रसडा तहसील भवन में स्थानांतरण की मांग को लेकर गुरूवार को भी धरना जारी रखा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर संघ के अध्यक्ष गिरिश नारायण सिंह के नेतृत्व में उपनिबंधक रसड़ा का पुतला फूंक कर अपना जोरदार विरोध जताया। उपनिबंधक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि उपनिबंधक कार्यालय रसड़ा तहसील में जब तक आ नहीं जाता तक तक हम लोग अपना आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। इस मौके पर  पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह, सुनील चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, निश्चल सिंह, अंशुल तिवारी, आलोक कुमार, हंशनाथ सिंह, आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *