
बेल्थरारोड के बीचो-बीच पोखरे पर अवैध कब्जा करने का वर्तमान अध्यक्ष पति पर पूर्व अध्यक्ष ने लगाया आरोप
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थन में उतरे कई पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बेल्थरारोड टाउन एरिया में 1.86 एकड़ भूमि में का है मामला, कीमत करोड़ो में
राजस्व परिषद न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है मामला
डीएम को ज्ञापन सौंप पूर्व अध्यक्षों ने अवैध निर्माण रोकने की लगाई गुहार

बलिया। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन एवं वार्ड नंबर दस निवासी अशोक कुमार मधुकर के नेतृत्व में पूर्व चेयरमैनों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर के बीचोबीच 186 एकड़ भूमि में बने तालाब पर वर्तमान अध्यक्ष के पति एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा जमीन कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जिसका मुकदमा राजस्व परिषद लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी अग्रिम तारीख 28 अक्टूबर 2024 को निर्धारित है। ऐसे में मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष उभांव को आदेशित करने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि प्रार्थी नगर के बीचोबीच स्थित 1.86 एकड़ भूमि में रजिस्टार वायनामा 21 जनवरी 1901 के आधार पर संक्रमणी भूमिधर है। उक्त आराजी से संबंधित एवं राजस्व परिषद न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है। बावजूद विपक्षी नगर पंचायत बेल्थरारोड के वर्तमान अध्यक्ष के पति एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा दबंगई व गुंडई के बल पर अपने सहयोगी को लेकर भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। हम लोगों द्वारा मना करने पर गालीगुप्ता देते हुए मारपीट करने आमादा हो जाया करते हैं। ऐेसी स्थिति में मौके पर यथास्थिति कायम किए जाना निमांत आवश्यक है।








