पड़री गांव ताल में धड़ कटा व सड़ा युवती का मिला शव

Spread the love

पड़री गांव ताल में धड़ कटा व सड़ा युवती का मिला शव

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव स्थित ताल के पानी में गुरुवार को अज्ञात धड़ कटा व सड़ा हुआ युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। ग्रामीण घटना को अंजाम देने के बाद कही दूर से लाकर ताल के पानी में फेंकने की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों के अनुसार मछली मारने गए एक युवक ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मौके पर पहुँच गए। तीन पुलिस वालों ने अपनी साहस का परिचय दिखाते हुए सड़े हुए शव को पानी से बाहर निकाला। जिसे फोरेंसिक टीम को जांच के लिए सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *