
DBBL बन्दूक के साथ दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बलिया। दुबहड़ पुलिस ने बुधवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम जनाड़ी के पास से दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से एक DBBL बन्दूक भी बरामद किया। अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता राजकुमार यादव, रमेश यादव पुत्रगण स्व जंगली यादव निवासीगण जनाड़ी थाना दुबहड को बताया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पर पहले से ही थाने में मजारिया हिस्ट्रीशीटर दर्ज है। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।