17 लाख गबन करने वाले सोहांव उप डाकपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

17 लाख गबन करने वाले सोहांव उप डाकपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

निलंबन के दौरान उप डाकपाल ने गबन की घटना को दिया था अंजाम

बलिया। नरही पुलिस ने सोहांव उप डाकघर से 17 लाख रुपए का गबन करने वाले उप डाकपाल सोहांव को उसके घर ग्राम ठकुरी थाना पालीगंज जनपद पटना बिहार से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया।जिसका खुलासा बुधवार को नरही पुलिस ने मीडिया के समक्ष किया।अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त उप डाकपाल सोहांव पर 17 लाख रुपए गबन करने का मुकदमा दर्ज है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि नरही थाने पर श्यामा चरण मिश्र पुत्र पुजारी मिश्र ग्राम केशरी छपरा जिला कुशीनगर, वर्तमान में सहायक डाक अधीक्षक उपमण्डल रसड़ा द्वारा 06 दिसम्बर 2023 को उप डाकघर सोहांव के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सरकारी नकदी कम पायी गयी। जिसकी सूचना अधीक्षक डाकघर बलिया मण्डल बलिया को दिया गया।जिसके बाद राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार शर्मा उप डाकपाल सोहाव थाना नरही जिला बलिया स्थाई पता ग्राम ठकुरी पोस्ट- बनिल्ला थाना पालीगंज जिला पटना बिहार को निलंबित किया गया। गबन के मामले में अधीक्षक डाक बलिया मण्डल बलिया द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया। जिसमें श्यामा चरण मिश्र सहायक डाक अधीक्षक उप मण्डल रसड़ा को अध्यक्ष तथा अंगद कुमार यादव उप मण्डलीय निरीक्षक डाकघर केन्द्रीय उप मण्डल बलिया को सदस्य नामित किया गया। राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार शर्मा उप डाकपाल सोहांव 26 जून 2023 से 11 दिसम्बर 2023 तक (निलम्बन होने तक) के अवधि तक उप डाकपाल सोहांव के रुप में कार्य किया। इस अवधि में अनियमितता करके कुल 1700000 के गबन का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद नरही पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। इसी क्रम में नरही पुलिस ने मंगलवार की रात अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार शर्मा उप डाकपाल सोहाव थाना नरही जिला बलिया स्थाई निवासी ठकुरी थाना पालीगंज जिला पटना बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *