42 यूनिट रक्तदान कर बने जीवनदाता, रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण पत्र

Spread the love

42 यूनिट रक्तदान कर बने जीवनदाता, रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण पत्र


बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केंद्र पर वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने फीता काटकर किया। सीडीओ ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।


रक्तदान करने वालों में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल और अफजाल अतारी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।


डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। वहीं डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देती है। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय एवं जीएनआरएफ मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *