पीएचसी बेरुआरबारी का दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

पीएचसी बेरुआरबारी का दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण

सुई व दवा के बारे में मरीजों व तीमारदारों से की पूछताछ

बलिया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं पूर्वांचल विकास बोर्ड उप्र के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरुआरबारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी के वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों व तीमारदारों से दवा व सुई आदि के बारे में पूछताछ की। इस दौरान अस्पताल की साफ- सफाई एवं अन्य व्यवस्था देख उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा वरुण ज्ञानेश्वर की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएचसी सुखपुरा को चालू कराने के बारे में कहा कि कई ऐसे भवन है जो बनकर तैयार हो चुका है जल्दी ही उसका उद्घाटन होगा। बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना के बारे में कहा कि निश्चित तिथि तो नही बता पाएंगे, लेकिन व्यवस्था में है तो जल्दी ही शुरुआत होगी। जिले में चिकित्सकों के कमी के बारे में बताया कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। जिसकी पूर्ति जल्द करने की कवायद चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *