पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

Spread the love

पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन


बलिया। पटेल जागरण समिति की बैठक रविवार को शहर स्थित चंद्रशेखर पार्क में अध्यक्ष प्रकाश जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए समाज को एकजुट और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े समाज के लोगों ने भी अपने विचार रखे और सामाजिक एकता व भाईचारे के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। समिति ने जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *