बिजली विभाग कार्यालय पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बिजली विभाग कार्यालय पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

भूमिगत बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों के बदलाव की मांग की

बलिया। जनपद मेंं विद्युत विभाग की उदासीनता से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पर छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के आह्वान पर घेराव किया। ततपश्चात पांच सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से जनपद की बदहाल विद्युत व्यवस्था मेंं सुधार की मांग की। बीते कुछ दिनों से शहर सहित ग्रामीणांचलों मेंं बिजली आपूर्ति, जर्जर खंभों व तारों के बदलाव की माँग को लेकर उपभोक्ता छात्रनेता रानू पाठक के नेतृत्व मेंं रामपुर कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अभियंता नदारद दिखे। जिससे छात्र आक्रोशित हो नारेबाजी करने लगे।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


रानू पाठक ने बताया कि शहर में व्याप्त विद्युत व्यवस्था की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को आगाह कराया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। शहर के व्यस्ततम शहीद पार्क चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग, चौक विजय सिनेमा रोड़ सहित शहर के कई मोहल्लों में भूमिगत बिजली सप्लाई होनी चाहिए। यहां जर्जर खंभों के सहारे नंगे तारों से बिजली सप्लाई की जा रही है जो दुर्घटना को खुली दावत दे रही है। उपभोक्ताओं ने भी छात्रों का भरपूर सहयोग किया। जिले में विद्युत आपूर्ति अभी भी पटरी पर नहीं लौट पा रही है, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए कई बार विभाग पर घेराव प्रदर्शन किया गया। भीषण गर्मी दौर में कटौती से लोग बेहाल है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पेयजल नलकूपों का संचालन प्रभावित होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।ग्रामीण इलाकों में अनियमित कटौती के कारण बिजली का संकट बना हुआ है। बताया कि बलिया शहर सहित ग्रामीणाचलों मेंं ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खम्भो का बहाना बना आपूर्ति बाधित की जाती रही है। इस गंभीर समस्या के निदान व 24 घंटे आपूर्ति के लिए लगातार आगाह किया जाता रहा है। बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं का शोषण बंद किया जाए व एकमुश्त समाधान योजना का लाभ जन-जन को मिले। इसके लिए इस योजना को पुनः लाया जाए। शहर के कई मार्गो पर भूमिगत बिजली आपूर्ति चालू होने के बावजूद भी पुराने जर्जर तार खंभे नही हटाए गए है। रानू पाठक ने चेतावनी देते हुए क़हा कि अगर आपूर्ति सुचार रुप से ना शुरू हुई तो वो आन्दोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर ऋषिराज मिश्रा, रमेश कुमार, राहुल मिश्रा, अवनीश पांडेय अनंत, बबलू यादव, भीम, मोहित गुप्ता, विवेक पांडेय, रंजीत चौहान, आयुष ओझा,अभिषेक सिंह, रवि चौबे, गोल्डी शर्मा, कृष्णा जायसवाल, रमेश चौहान, आशीष यादव, हिमांशु यादव, आर्या तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *