
पांच नाबालिग बच्चों को बालश्रम से कराया अवमुक्त
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर मंगलवार को जनपद में बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया द्वारा चलाया गया। जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चा एवं थाना रसड़ा क्षेत्र से चार नाबालिग बच्चों को बालश्रम से अवमुक्त कराया गया। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आस पास के लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करते हुए टोल फ्री नंबर 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102 व 108 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।