तस्करी के लिए जा रही छः लाख की शराब बरामद

Spread the love

तस्करी के लिए जा रही छः लाख की शराब बरामद

शराब मालिक समेत नौ के विरुद्ध मुकदमा, गोदाम सील


बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुलहा के पास रविवार की देर रात भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। इसके साथ ही अंग्रेजी शराब के गोदाम की अनुज्ञापी, दो सेल्समैन समेत नौ लोगों के विरुद्ध धारा 60 (1) व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राहुल कुमार पासवान पुत्र ददन पासवान निवासी मठ योगेन्द्र गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शराब की कीमत करीब छः लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस व आबकारी विभाग की रिपोर्ट पर उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बकुलहा में अवस्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम को सील कर दिया। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मच गया है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि मुखबिर की सूचना पर बकुलहा में रविवार की रात बैरिया पुलिस ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, किंतु एक तस्कर ही हाथ लगा। शेष पांच तस्कर अपनी अपनी शराब लदी बाइक छोड़कर अन्धेरा व झाड़ी का फायदा उठा कर फरार हो गये। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गोदाम मालिक प्रमिला सिंह, सेल्समैन पंकज कुमार व ऋषि गोड़, शराब तस्करी के आरोपी राहुल कुमार पासवान के अलावा पांच अन्य लोगों को भी शराब तस्करी का आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *