विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का लगाया आरोप

Spread the love

विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का लगाया आरोप

मायके वालों ने विवाहिता के शव को किया सुपुर्द ए खाक





बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र माल्दह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता के मौत के मामले में मंगलवार को मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। मृतका के मायके वालों ने विवाहिता के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।





बता दे कि बेल्थरारोड के बहोरवां खुर्द निवासी अब्दुल बहाव उर्फ बेलाल की भतीजी शमा परवीन पुत्री स्व. शमीम अहमद की शादी दिसम्बर 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज से सिकंदरपुर थाने के माल्दह गांव निवासी जीशान पुत्र आरिज अंसारी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे और इसको लेकर उसे काफी प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर मृतका के चाचा और अन्य रिश्तेदारों ने जीशान के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस बाबत कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वाले अपनी जिद्द पर अड़े रहे। सोमवार की सुबह एक रिश्तेदार ने शमा परवीन की मौत की सूचना मायके वालों को दी। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की एक पांच वर्ष की बच्ची व एक तीन वर्ष का पुत्र है। इस बाबत एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *