लाठी डंडा लेकर शराब की दुकान पर आक्रोशित महिलाओं ने बोला धावा

Spread the love

लाठी डंडा लेकर शराब की दुकान पर आक्रोशित महिलाओं ने बोला धावा

देसी शराब की दुकान हटाने की महिलाओं ने की मांग

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुड़ेरा (भरपुरवा) गांव के सामने स्थित देसी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए सोमवार को हाथ में लाठी डंडा लिए सैकड़ों आक्रोशित महिला व पुरुषों की भीड़ नारेबाजी करते हुए दुकान पर पहुंच गयी। इस दौरान महिलाओं ने दुकान का ताला बंद कर दुकान के सामने प्रदर्शन करने लगी। वही मौके की नजाकत भांप सेल्समेन धीरे से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिला व पुरुषों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

उनका कहना था कि गांव में शराब की दुकान होने से स्कूल जाने वाली छात्राओं और बाजार जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे है। स्कूल जाती बच्चियों को भी दुकान के सामने नशेड़ियों के मजमा से दो-चार होना पड़ता है। वही कम उम्र के नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं, जिससे परिवार में भी अशांति रहती हैं। चेतावनी दिया कि यदि शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिये भी बाध्य होंगे। इस मौके पर ठाकुर प्रिन्स सिंह, विनय सिंह. प्रशान्त वर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनोद पटेल, मुन्ना उर्फ चंचल राजभर, कैलाश राजभर, सुनील राजभर, सोमवती, रिंकी, किरन, प्रेमा, सुभावती, सुदमिया, निर्मला, पूनम, लचिया, देवन्ती आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *