
अनुशासनहीनता व लापरवाही के आरोप में तीन महिला समेत छह आरक्षी निलंबित
पुलिस कस्टडी से महिला कैदी के भागने के मामले में एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तीन महिला आरक्षी समेत छह आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस महकमा में हड़कम्प मचा हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने कस्टडी से महिला कैदी के भागने के आरोप में की है।
Slide :
बता दे कि 20 अक्टूबर 2024 को थाना-सुखपुरा, बलिया पर पंजीकृत धारा 374/375 बीएनएस से संबंधित गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश कश्यप पुत्र भीम कश्यप निवासी- सूर्यपुरा, थाना-सुखपरा, मनोज कश्यप पुत्र गुलाब कश्यप निवासी मैरीटार, थाना-बॉसडीह, मुन्नी देवी पत्नी ओमप्रकाश कश्यप, लालमुनी देवी पत्नी लाल बहादुर, ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप, देवरजिया देवी पत्नी शिवजी निवासीगण सूर्यपुरा, थाना-सुखपुरा को हो.गा. दीनानाथ यादव, हरिनाथ एवं हो.गा चालक अरविन्द यादव के साथ राजकीय वाहन से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु थाना-सुखपुरा से रवाना हुए। इसी बीच अभियुक्ता ज्ञानती देवी इन लोगों की लापरवाही के कारण पुलिस कस्टडी से फरार हो गई। जिसमें कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी विपिन सिंह, आरक्षी अनन्त कुमार, मआ सुमन पाल, मआ तबस्सुम बानो एवं मआ कविता चौहान एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।













