पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी विक्रांत वीर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love


पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस


एसपी विक्रांत वीर ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


बलिया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स बलिया में पुलिस अधीक्षक बलिया व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


ज्ञात हो कि जनसेवा का उच्च आदर्श हृदयंगम किए अनेकों पुलिस जन प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ का अनुगमन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुऐ हैं। पुलिस जनों के कार्य की प्रकृति ही कुछ ऐसी है कि इसमें कदम-कदम पर जोखिम व जीवन भय सन्निहित है यही कारण है कि प्रतिवर्ष अपने कार्यों को अंजाम देने की प्रक्रिया में पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपनी प्राणो का उत्सर्ग दिये हैं। इनकी कीर्ति व यशोगाथा समय के साथ क्षरित नहीं होती अपितु अविरल अनुप्रेरणा प्राप्त होती है। पुलिस की भावी संततियों को उसी पथ पर द्विगुणित साहस में मनोयोग से आगे बढ़ने के लिए ऐसी एक गाथा आज से 65 वर्ष पुरानी है। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित जन हीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किए गए हमले को निष्प्रभावी कर अपना सर्वोच्च बलिदान, प्राणों की आहुति देकर मातृ भूमि की रक्षा की थी। इन वीर शहीद पुलिस जनों की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *