चार दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों का किया विद्युत विच्छेदन

Spread the love

रेवती में बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, हड़कंप


बलिया। सोमवार को रेवती नगर पंचायत में बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम द्वारा अचानक चेकिंग शुरू किये जाने से चोरी से बिजली जला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की टीम ने गहनता के साथ चेकिंग कर लोगों को बिजली बिल दिया। बड़े बकायेदारों का नोटिस थमाते हुए विद्युत विच्छेदन भी किया। बिजली विभाग की टीम ने करीब चार दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया। इस बीच चेकिंग टीम के साथ तर्क-वितर्क भी किया। लोगों का कहना था कि आप लोगों द्वारा समयानुसार बिजली बिल नहीं दिया जाता है और न ही समयानुसार मीटर रीडिंग किया जाता है। ऐसे में हमारा बिजली बिल बढ़ता जा रहा है और हम पर दबाव बनता जा रहा है। चेकिंग अभियान टीम में एसडीओ प्रदीप मौर्या, अवर अभियंता आनन्द कुमार, गुरू नारायण, राहुल, विनोद यादव, मनोज सिंह, अशोक तिवारी, व्यास जी वर्मा, राकेश यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *