दूध लेने जा रही किशोरी से युवकों ने दुष्कर्म का किया प्रयास

Spread the love

दूध लेने जा रही किशोरी से युवकों ने दुष्कर्म का किया प्रयास

किशोरी के चिल्लाने और लोगों के दौड़ने पर मनबढ़ों के मंसूबे पर फिरा पानी

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से दूध लेने जा रही किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोरगुल सुन ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, जिन्हें देख मनबढ़ युवक भाग गए।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक किशोरी दूध लेने के लिए गांव के बगल में जा रही थी, जिसे मनबढ़ दो युवकों ने जबरन उसे मक्के के खेत में खींच कर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ दौड़े। ग्रामीणों को घटना स्थल की तरफ आता देख दोनों आरोपी भाग गए। घटना की तहरीर किशोरी के परिजनों ने बैरिया थाने में दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस बाबत बैरिया कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *