भरौली चौराहा स्थित होटल में पुलिस ने मारी छापेमारी

Spread the love

भरौली चौराहा स्थित होटल में पुलिस ने मारी छापेमारी

सीसीटीवी का डीबीआर लेकर थाने आई पुलिस

छापेमारी में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया, पीड़िता के तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। नरही थाना के भरौली चौराहा स्थित एक होटल में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर व सीओ सदर श्यामकांत के नेतृत्व में नरही पुलिस ने शनिवार की देर शाम छपेमारी की। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली आई। इस छापेमारी में होटल में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा नरही थाने में तहरीर दी जा रही है।

सूत्रों की माने तो नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को बहला फुसलाकर चितबड़ागांव क्षेत्र के एक गांव का लड़का भरौली गोलंबर स्थित होटल में ले गया था। जहां लड़के ने लड़की के साथ मुंह काला किया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद नरही पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर एवं सीओ सदर श्याम कांत के नेतृत्व में भरौली स्थित होटल में छापेमारी की और वहां का निरीक्षण किया। एएसपी समेत पुलिस ने करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर लेकर थाने चली आई। मामले की तह तक पहुंचने में पुलिस जुटी है। जी समस्त पद क


बदनाम है यह होटल
भरौली चौराहा के पास स्थित होटल के बाबत बताया जाता है कि यह काफी बदनाम है। यहां सुविधा के अनुसार सुरा सुंदरी उपलब्ध कराया जाता है। करीब सात माह पहले भी एसओजी ने छापा मारा लेकिन मामले में लीपापोती हो गई। बताया जाता है कि भरौली से सोहांव के बीच एनएच पर स्थित कई होटल हैं जहां दिन हो या रात इस तरह का गोरखधंधा चलता रहता है। यह सभी होटल बिहार के लोगों द्वारा संचालित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *