
घाघरा से हो रहे कटान को रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने सीएम व जलमंत्री को भेजा पत्र
पहले भी सीएम व जलमंत्री को भेज चुके हैं पत्र, नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बांसडीह विधानसभा के पूर्व विधायक राम गोविंद चौधरी ने पुनः एक बार सीएम, जल संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर घाघरा नदी से विधान सभा क्षेत्र के अनेक गांवों में हो रहे कटान को रोकने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Slide :
पत्रक में उल्लेख किया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह तहसील अंतर्गत आने वाले गांव घाघरा नदी के जलधारा के मुहाने पर आ गए हैं जो कभी भी कटकर नदी में विलीन हो सकते हैं। इसे बचाने के लिए सरकार यथाशीघ्र प्रभावी कदम उठाए। पत्र में चांदपुर नई बस्ती का जिक्र करते हुए राम गोविन्द चौधरी ने कहाकि अगर सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाया तो यह गांव भी नदी में विलीन हो जाएगा। राम गोविंद चौधरी ने सभी जिम्मेदार लोगों को पत्र के माध्यम से घाघरा के कटान से हो रहे नुकसान के संबंध में इसके पूर्व भी पत्र लिखा था। लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई पुनः इस पत्र से इलाके के लोगों में एक उम्मीद जगी है कि हो सकता है देर से ही सही सरकार की आंखें खुलेगी और हमारे बचाव के लिए उचित कदम सरकार द्वारा उठाया जाएगा।













