
24 घण्टे में झपट्टा मारने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल, दो चाकू व एक चोरी की बाइक बरामद

बलिया। मनियर पुलिस ने शनिवार को छितौनी-दत्तपुर नहर मार्ग के मध्य में घेराबन्दी कर झपटा मारकर मोबाइल छिनने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वही उनके पास से एक मोबाइल, दो चाकू व एक चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमशः दुष्यन्त कुमार सिंह चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र चौहान निवासी कंचनपुर नराव विशुकिया थाना गड़वार जनपद बलिया एवं अमित चौहान पुत्र स्व दरोगा चौहान निवासी सरवार ककरघट्टी थाना मनियर जनपद बलिया बताया।

बता दे कि 18 अक्टूबर 2024 को पीड़ित अपने गांव लोहटा से बड़ागाँव आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह प्रावि महलीपुर के पास पहुंचा कि दो व्यक्ति एक बाइक से आकर पास रुके और बड़ागाँव जाने का रास्ता पूछने लगे, उस समय पीड़ित मोबाइल से बात कर रहा था और जैसे ही पीछे मुड़कर देखने लगा। वैसे ही बाइक पर सवार व्यक्ति पीड़ित की मोबाइल झपट्टा मार लेकर भागने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो दोनों ने चाकू निकाल कर धमकाने लगे तथा कहने लगे कि चिल्लायेगा तो अभी तुम्हारा काम तमाम कर देगें। जिससे पीड़ित काफी भयग्रस्त हो गया।पीड़ित के तहरीर के आधार पर मनियर पुलिस ने संबंधीत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर धड़ पकड़ शुरू कर दिया। इसी क्रम में शनिवार को मनिहार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल व चाकू बरामद किया।




