
शासन ने बलिया के परियोजना निदेशक को किया पदोन्नति, हर्ष
बलिया। जिले के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति किया है। श्री त्रिपाठी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ उपायुक्त, संयुक्त मिशन निदेशक, संयुक्त आयुक्त पे. मैट्रिक्स लेवल-12 ( 78,800 2,09,200) के पद पर पदोन्नति के आदेश राज्यपाल की ओर से प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास की ओर से पत्र जारी कर बताया गया है कि उक्त पदोन्नति के फलस्वरूप उमेश मणि त्रिपाठी की नवीन तैनाती के आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे। लिहाजा वह अपने वर्तमान पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। बता दें कि श्री त्रिपाठी जिले में दो वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं। कुछ माह तक उन्होंने पीडी के साथ ही जिला विकास अधिकारी का भी कार्यभार संभाला। श्री त्रिपाठी के पदोन्नति से अधिकारियों व कर्मियों ने खुशी जताई है।