
गले की चैन चुराने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। शुक्रवार को उभांव पुलिस ने चैन चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। वही महिलाओं से चैन बरामद किया। पीड़िता ने तहरीर में उल्लेख किया है वह अपने ससुराल बेल्थरारोड से ई-रिक्शा से मायके जा रही थी। वह अपने गले में सोने की चैन पहनी थी। जैसे ही वह चौकिया मोड़ पर पहुँची कि दो महिलाओं मेरी चैन चोरी से काट ली। जब मैं चिल्लायी तो दोनों महिलाएँ मुझसे लड़ने लगी। मेरे द्वारा शोरगुल मचाने पर आस पास के लोग बीच बचाव किये तब दोनों महिलाए मेरी चैन वापस करने लगी। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम व पता मुस्कान पत्नी राज व पूजा पत्नी किशन निवासीगण व थाना मधुबन जनपद मऊ बताई। पीड़िता से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों महिलाओं को न्यायालय भेज दिया।