गंगा के छाड़न में स्नान करते वक्त युवक डूबा, मौत

Spread the love

गंगा के छाड़न में स्नान करते वक्त युवक डूबा, मौत

नाना के यहां थमहनपुरा में रहकर करता था पढ़ाई

बलिया। शुक्रवार की शाम फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने स्नान करते वक्त युवक गंगा नदी के छाड़न में डूबने लगा। साथ के लड़कों ने उसे डूबता देख शोर मचाया और बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि अमन पासवान (18) वर्ष पुत्र छट्ठू पासवान निवासी व थाना नरही अपने ननिहाल थमहनपुरा में नाना मनजीत पासवान के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह शुक्रवार की देर शाम गांव के कुछ लड़कों के साथ नदी में स्नान करने गया था। जहां करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे डूबता देख साथ के लड़कों ने शोर मचाया और बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक तैरना नहीं जानता था। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर गया। शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *