जिला कृषि विभाग के सभागार में हार्ट अटैक से किसान की मौत

Spread the love

जिला कृषि विभाग के सभागार में हार्ट अटैक से किसान की मौत

बलिया। जिला कृषि विभाग के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसान द्वारा किसानों को सम्बोधित करते समय हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ गयी। जिसे उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद के नगरा थाना क्षेत्र ग्राम सभा सरैया निवासी जयप्रकाश यादव 65 वर्ष कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। वे नीबू की बागवानी कर लाभा अर्जित करने की जानकारी साझा कर रहे थे। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी। वे सम्बोधन के दौरान ही गिर कर बेहोश हो गये। जिन्हे आस पास मौजूद किसानों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मछली और नीबू उत्पादन जय प्रकाश की उल्लेखनीय योगदान के अलग पहचान रखते थे। घटना के बाद कार्यशाला तत्काल रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *