बलिया में बहुआरा स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी में दो घायल

Spread the love

बलिया में बहुआरा स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी में दो घायल

परिजनों व ग्रामीणों ने लालगंज-बैरिया मार्ग को एक घण्टे तक किया जाम

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा स्कूल के बाहर स्कूली छात्रों के बीच जमकर मारपीट व चाकूबाजी हुई। जिसमें दो छात्र जख्मी हो गए। इसकी जानकारी होते ही परिजनों संग दर्जनों की संख्या में ग्रामीण स्कूल पर पहुँच गए। जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। लेकिन वे माने नहीं, बल्कि लालगंज-बैरिया मार्ग को करीब एक घण्टे तक जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बैरिया क्षेत्राधिकारी मो उस्मान व दोकटी थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए और कार्रवाई आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सुदर्शन सिंह इंटर कालेज बहुआरा में परीक्षा चल रहा है। शुक्रवार की सुबह पहली पाली में दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा देकर लौट रहे चिरंजी छपरा गांव निवासी गोविंद पासवान पुत्र नारद पासवान, पवन पासवान पुत्र मनोज पासवान जब स्कूल से बाहर निकले। जिनकी छात्रों से कहासुनी हो गई जो मारपीट और चाकूबाजी में तब्दील हो गई। जिसमें एक पक्ष के गोविंद और पवन पासवान चाकू लगने के कारण घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर मारपीट में घायल छात्रों के परिजन दर्जनों की संख्या में स्कूल में प्रवेश कर मारने वालो को बचाने का आरोप लगाने लगे। जिन्हें समझा बुझाकर बाहर निकाला गया। इसके बाद वे लोग बैरिया-लालगंज मार्ग को करीब एक घण्टे तक जाम कर दिया। काम की सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी बंश बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बैरिया रामायण सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद उस्मान मौके पर पहुंचे और जमाकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। इस बाबत दोकटी थानाध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *