नवकागांव पासवान बस्ती में लगी आग, एक दर्जन झोपड़ियां हुई राख

Spread the love

नवकागांव पासवान बस्ती में लगी आग, एक दर्जन झोपड़ियां हुई राख
बलिया। शुक्रवार को रेवती थाना क्षेत्र के टीएस बंधा के तटवर्ती सरयू नदी के मुहाने पर बसे नवकागांव के पासवान बस्ती में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें 10 लोगों की एक दर्जन झोपड़िया सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आस पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दे कि नवकागांव के पासवान बस्ती के लोग आस पास के खेतों में मजदूरी करने गए हुए थे। इसी बीच शंकर दयाल पासवान की झोपड़ी से अज्ञात कारणों से आग की लपटें निकलने लगी जो देखते ही देखतेबगल के लोगों की झोपड़ियों तक फैल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद भी शंकर, नगेश्वर, बरमेश्वर, मुन्ना, सुजीत, राजेन्द्र, राजेश, मुनीब, सुभाष, वकील की रिहायशी घर सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। इस घटना में नगेश्वर, राजेश, मुनीब व वकील की सर्वाधिक क्षति हुई है। प्रधान प्रतिनिधि अनिल पासवान ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *