10 जोड़ी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को चटाई धूल

Spread the love

10 जोड़ी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को चटाई धूल

स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर सम्पन्न हुआ विराट कुश्ती दंगल

बलिया। प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी शारदीय पुर्णिमा व वाल्मीकि जयन्ती के शुभ अवसर पर गुरूवार को मनियर के गंगापुर में स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों एक से बढ़कर एक दांव पेंच लगाकर करतब दिखाया। कुश्ती की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर की।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


इस दौरान मनोहर पहलवान मऊ एवं अजीत पहलवान बलिया के बीच करीब सात मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर रही। इसके अतिरिक्त रोहित सिंह मऊ ने श्रीकांत गाजीपुर को, योगेश सरवां मऊ ने गोलू परसिया बलिया को, देवानंद मऊ ने राहुल जगदरा को, केदार जोगेसरा ने कृष्णा बिहार को एवं राजेंद्र पीलूई ने कृष्णा बिहार को, देवानंद मऊ ने मनोज भलैया मऊ को, चुन्नू बहदुरा ने रौनक पिलूई को, नीरज यादव बनकटा कला ने गुड्डू जगदरा को एवं राहुल योगेसरा ने सुजीत कुमार धसका को पटकनी दी। वही मनोज व सागर, अभिजीत पूरी मऊ व अंचल जगदरा, कलू महाराजपुर व शिवम मऊ ,सागर खटंगी व शिवजी बहदुरा, मनोहर मऊ व अजीत बलिया, विनोद खटंगी व अभिजीत पूरी मऊ की कुश्ती बराबरी पर रही। विनोद खटंगी एवं अभिजीत पूरी मऊ की कुश्ती भी रोचक रही। प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान रामदेव यादव, प्रधान सोनू यादव, सपा नेता अवधेश यादव सोनू, पराशर मुनी पाल, दिनेश यादव, पत्रकार शिवजी उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, टिंकू सिंह, अर्जुन तिवारी सहित इत्यादि लोगो ने पहलवानो का हाथ मिलाकर उत्साह वर्धन किया। जबकि उद्घोषक की भूमिका में पारसनाथ तिवारी, टाइम कीपर, दिनेश यादव, रेफरी केदार पहलवान एवं अशोक पहलवान रहे। कार्यक्रम के आयोजक शिव वचन तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *