शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़

Spread the love

एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

यूपी 112 वाहनों की गहनता से की चेकिंग

पुलिस लाइन में बैरक व मेस का किया निरीक्षण

बलिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम ने यूपी -112 के वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उसकी चेकिंग की गयी। इसके साथ ही शस्त्र ड्रिल की कार्यवाही करवाते हुए समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गई। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु बैरक व मेस का निरीक्षण किया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *