आक्रोशित नपं कर्मचारी ने थाने में दिया तहरीर, मुकदमा दर्ज

Spread the love

आक्रोशित नपं कर्मचारी ने थाने में दिया तहरीर, मुकदमा दर्ज

नपं कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों से गाली-गलौज करने का है आरोप

आरोपी द्वारा पूर्व में भी मारपीट की कई घटनाएं दिया गया है अंजाम

बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार की दोपहर कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों से गाली गलौज करने व सरकारी फाइलों के फाड़ने के मामले में आक्रोशित कर्मचारियों द्वारा दिए गए तहरीर के।आधार पर मुकदमा दर्ज करअग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

तहरीर में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत कार्यालय में रणजीत सिंह टुनटुन पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी सहाडी थाना चितबड़ागांव कार्यालय में पहुँचकर कर्मचारियों से गाली गलौज व सरकारी फाइलों को फाड़ दिया। इस मामले में सफ़ाई नायक गनेश राम ने तहरीर दिया। आरोपी पर इसके पूर्व में भी कई मुकदमा दर्ज है। इस बारे जब अधिशासी अधिकारी धर्मराज से पूछा गया तो उन्होंने बताया की मैं मिटिंग के लिए लखनऊ गया था। कार्यालय में नगर पंचायत के कर्मचारियों से गाली गलौज और सरकारी फाइलों को फाड़ने का मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाने लेकर गई और विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों से गाली गलौज और सरकारी फाइलों फाड़ने के मामले में कर्मचारियों के लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धारों मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *