
ददरी मेले के स्वरूप को बचाने के लिए सपा प्रवक्ता ने डीएम को सौंपा पत्रक
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के पुराने स्वरूप और गौरव को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय”कान्हजी ” ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया हैं। पत्र में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ददरी मेला का आयोजन बलिया नगर पालिका परिषद करती है। जिसके पशु मेला का भी विशेष आकर्षण रहा है। यहाँ का भारतेन्दु मंच गंगा जमुनी का प्रतीक रहा है, लेकिन अब दु;खद यह हैं कि मेले को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की दुर्गंध आने लगी है। जिससे संबंधित खबरें लगातार समाचार पत्रों एवं सोशल साइटों पर आ रही है। जिससे जनपदवासी अत्यंत दुःखी है। जनपद के सर्वोच्च अधिकारी होने के नाते जिलाधिकारी को मेले के स्वरूप को बचाने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया हैं।