
बिहार दरोगा के कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार
बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है शराब तस्कर
बलिया। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जमुआ बंधे के पास घेराबंदी कर कार से भारी मात्रा अवैध शराब बरामद किया। वही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज का न्यायालय भेज दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता रवि किशन पराशर पुत्र स्व पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारन छपरा बिहार बताया। पकड़ा गया अभियुक्त बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जिसके विरुद्ध संबंधीत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।