
राजपूत नेवरी में चोरों ने लाखों रुपए का गहना व नगदी उड़ाया
नौ अक्टूबर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गया था पीड़ित परिवार
घटना स्थल का पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच
Slide :
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अमृत कुंआ राजपूत नेवरी में चोरों ने एक मकान से करीब लाखों रुपए के आभूषण और नगदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमृत कुंआ राजपूत नेवरी निवासी विनोद गुप्ता नौ अक्टूबर को सपरिवार किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मकान में ताला बन्द कर बाहर गए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विनोद गुप्ता सपरिवार गुरूवार की सुबह अपने घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देख भौचक हो गए। जब परिवार के सदस्य घर में प्रवेश किया तो सभी कमरों के दरवाजे टूटे मिले। घर का मुखिया जब अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे तक पहुंचा तो कमरे की हालत देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद विनोद गुप्ता ने स्थानीय जापलिनगंज पुलिस चौकी और 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और पूछताछ कर चले गए। पीड़ित विनोद गुप्ता ने बताया कि मेरे घर में सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत करीब सात लाख की चोरी हुई है। बताया बिना फोरेंसिक टीम आयी और मौके को देख पूछताछ कर चली गई। उधर मुहल्लेवासियों का कहना है कि इस मुहल्ले में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई हैं। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से निष्क्रिय है। पुलिस के मिलीभगत से चोर इस चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे है। ये इलाका नशेड़ियों और जुआरियों का गढ़ बन गया है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।













