अनुशासनहीनता व लापरवाही के आरोप में दो सिपाही निलंबित

Spread the love

अनुशासनहीनता व लापरवाही के आरोप में दो सिपाही निलंबित

समझौता के बाद भी बेवजह ई रिक्शा व चालक को रोकना सिपाहियों को पड़ा महंगा

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार की देर रात कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस महकमा में हड़कम्प मचा हुआ है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि 14 अक्टूबर 2024 को करीब 11 बजे शहर कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के समीप एक शोरूम में ई-रिक्शा द्वारा अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिये जाने की प्राप्त सूचना पर उक्त ई-रिक्शा को पुलिस चौकी सिविल लाइन पर लाकर खड़ा करने, शोरूम के मालिक द्वारा ई-रिक्शा के मालिक से आपसी समझौता होने के बावजूद ई-रिक्शा छोड़ने के नाम पर उत्कोच की माँग करने तथा अनावश्यक रूप से पुलिस चौकी सिविल लाइन पर उसको रोके रखने एवं करीब 19 बजे छोड़े जाने तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में आरक्षी आशीष सैनी एवं आरक्षी सौरभ कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *