
Dj की धुन पर नाच रहा युवक गिरा, मौत
बलिया। सोमवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाच रहे एक बीस वर्षीय युवक की मौत गिरने से हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 5 में बालक बाल संघ द्वारा रखी गयी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कमेटी के युवा सोमवार की रात करीब 10 बजे वाहन पर डीजे लगाकर गाजे बाजे के साथ जा रहे थे। इसी बीच वार्ड नम्बर 5 निवासी हिमांशु 20 वर्ष पुत्र रमाशंकर कनौजिया डीजे के गाने पर अन्य युवाओं के साथ नाचने लगा और अनियन्त्रित होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों समेत कमेटी के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।