मृतका के भाई की तहरीर पर 11 लोगों पर मुकदमा

Spread the love

मृतका के भाई की तहरीर पर 11 लोगों पर मुकदमा

बहनोई पर बहन की गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर उभांव पुलिस ने सास, ससुर और पति समेत पांच नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में चंदन साहनी अपनी पत्नी मिन्नी साहनी (30) वर्ष के साथ रहता था। मृतका के भाई अजय निवासी लौवासाथ थाना मधुबन जिला मऊ ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। अजय ने आरोप लगाया कि शादी में बहनोई को 3 लाख रुपए, एक बुलेट व सोने चांदी के गहने उपहार में दिए गए थे।बावजूद इसके वह और दहेज के लिए बहन को अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। बताया कि शनिवार की शाम उसके बहनोई ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। जब वह भागा-भागा बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *