
व्यवसायी के लड़के का अपहरण की घटना निकला फर्जी, पुलिस ने किया खुलासा
व्यवसायी का लड़का स्वयं ही दुकान का सामान लेकर हुआ था फरार
व्यवसायी के लड़के ने दुकान पर काम करने वाले नाबालिक को भी स्वयं के साथ बनाया था बंधक
व्यवसायी के लड़के ने छिनैती व अपहरण की रची थी झूठी कहानी
नाबालिग लड़के की बरामदगी व बयान से हुआ घटना का पर्दाफास
अभियुक्त के निशानदेही पर एक बैंग से चांदी के 14 पायल, सोना के छह लाकेट व आठ जोड़ी कान के टप्स, एक मोबाइल बरामद
बलिया। फेफना पुलिस ने रविवार को अपहरण की घटना को स्वयं अंजाम देने वाले व्यवसायी के पुत्र आकाश कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा निवासी कारो थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही अभियुक्त की निशानदेही पर एक बैंग से चांदी के 14 पायल, सोने की छह लाकेट व आठ जोड़ी कान के टप्स और एक मोबाइल और कपड़े बरामद किया।
बता दे कि नौ अक्टूबर 2024 को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो निवासी विजय कुमार वर्मा ने फेफना थाने में तहरीर दिया कि मेरा लड़का आकाश कुमार वर्मा जो ग्राम कल्याणीपुर में सोने चाँदी की दुकान व आरओ प्लाण्ट की दुकान किया है। जहां आठ अक्टूबर 2024 को मेरा लड़का आकाश आरओ प्लाण्ट पर काम करने वाले नाबालिक लड़के के साथ शाम को दुकान बन्द कर घर आ रहा था। लेकिन दोनों घर नहीं पहुँचे और फोन करने पर स्वीच आफ बता रहा है तथा उनकी बाइक मटिही पुल पर मिली है। मेरा बेटा सोना चांदी लेकर आता जाता था। आशंका है कि कुछ लोग आभूषण छिनने की वजह से उसका अपहरण कर लिये है। आरओ प्लान्ट पर काम करने वाले नाबालिक लड़का भी उसके साथ गायब है। फेफना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए प्रकरण की विवेचना आरम्भ किया। विवेचना के दौरान पता चला कि वादी का लड़का आकाश वर्मा द्वारा मोहन श्रीवास्तव को अपने पेट्रोल पम्प खोलने व उसमे अपना पार्टनर बनाने का झांसा देकर करीब आठ लाख रुपाया लिया था। लेकिन पेट्रोल पम्प के बारे में कोई सार्थक प्रयास नहीं कर रहा था। इसके अलावा दुकान के आसपास के लोगों से सरकारी आवास दिलाने के नाम पर प्रति आवास बारह-बारह हजार रुपये भी लिया था। लेकिन किसी को भी आवास न दिला सका। जिससे सभी देनदारों द्वारा आकाश वर्मा से बार-बार अपना पैसा वापस मांगा जाने लगा। जिससे परेशान होकर एवं लिए गए रुपयों को वापस न करने के उद्देश्य से आकाश वर्मा द्वारा अपने अपहरण व छिनैती की झूठी कहानी बनाकर अपने दुकान पर काम करने वाले नाबालिग लड़के को उसके परिजनों को बिना सूचना दिये बहला फुसलाकर अपने साथ बंधक बनाकर अपने आपको छिपा लिया था। 10 अक्टूबर 2024 को पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिक लड़के की बरामदगी होने के उपरान्त और अपहृत नाबालिक द्वारा दिये गये बयान तथा अपहृत नाबालिक के परिजनो द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र से उपरोक्त मामला प्रकाश में आया। जिसे व्यवसायी के पुत्र आकाश वर्मा द्वारा भी स्वयं घटना को कारित करने की बात स्वीकार की गई। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त आकाश वर्मा के विरुद्ध नाबालिग लड़के का अपहरण करने व उसका गुप्त प्रतिरोध करने का अपराध करने के मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 137(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई।








