सीएमओ का पुतला फूंकने के मामले में 17 पर मुकदमा

Spread the love

सीएमओ का पुतला फूंकने के मामले में 17 पर मुकदमा

दशहरा के दिन युवाओं ने फूंका था सीएमओ को पुतला

सीएचसी संचालित कराने की मांग को लेकर आंदोलित है ग्रामीण व युवा

बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपुरा को संचालित करने को लेकर युवाओं ने दशहरा के दिन सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया था। जिसके बाद पुलिस ने 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बता दें कि सीएचसी को संचालन कराने को लेकर क्षेत्रीय जनता लगातार आंदोलित हैं। बीते माह जिलाधिकारी कार्यालय पर सीएचसी संचालन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर सत्याग्रह के माध्यम से दो अक्टूबर को भूख हड़ताल भी किया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो दशहरा के दिन सुखपुरा चौराहे पर युवाओं ने सीएमओ का पुतला दहन कर विरोध जताया था। इस दौरान पुलिस से युवाओं की नोकझोक भी हुई थी। इस मामले में सुखपुरा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह की शिकायत पर बीएनएस धारा 163 का उल्लंघन करने, नारेबाजी करने, खुलेआम सड़क पर आग लगाने, आवागमन बाधित करने सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने 17 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई आरम्भ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *