
दो किशोरियों से मनबढ़ ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
बलिया। रविवार की शाम करीब छह बजे थाना दोकटी को सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक मनबढ़ युवक द्वारा छेड़खानी की गयी है। जिसके बाद पुलिस त्वरित घटनास्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़िता के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।