बराबरी पर रही बलिया व वाराणसी केशरी की कुश्ती

Spread the love

बराबरी पर रही बलिया व वाराणसी केशरी की कुश्ती

जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में आयोजित की गई दंगल प्रतियोगिता

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में विजयादशमी के दिन दंगल प्रतियोगिता नगर पंचायत चितबड़ागांव में आयोजित किया गया। जिसमें 47 जोड़े पहलवानों ने जबरदस्त टक्कर हुई। हालांकि अधिकांश कुश्ती बराबरी पर रही। वही बलिया व वाराणसी केशरी के बीच कुश्ती भी बराबरी पर ही रही।


प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के दिन जगदीश सिंह पहलवान की स्मृति में दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें यूपी व बिहार के 47 जोड़े पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। वैसे तो ज्यादातर पहलवानों की कुश्ती बराबर पर ही रही। दंगल में विशाल मऊ ‘और नरसिंह वाराणसी की जोरदार कुश्ती में नरसिंह विजयी रहे। कासिम सैदपुर व दुर्गेश बलिया, रामजन्म वाराणसी व सलीम गाजीपुर, राजेश सारनाथ व पद्दुमन बलिया, अर्जुन बलिया व विशाल मुहम्मदाबाद, लालू सारनाथ व दीपक सरवा मऊ आदि की दर्जनों कुश्तियां बराबर पर ही छूटी। बलिया केशरी राहुल व वाराणसी केशरी संतोष के बीच हुई कुश्ती में सासंद प्रतिनिधि संजय सिंह द्वारा फैसले पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। लेकिन 10 मिनट जोरदार टक्कर के बाद भी कोई पहलवान परिणाम नहीं निकाल पाया। निर्णायक की भूमिका प्रभुनाथ पहलवान व संचालन मुहम्मदाबाद के कोच वसीम पहलवान ने किया। पहलवानों को पुरस्कृत करने में प्रभुशंकर तिवारी, हीरानंद सिंह, दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, केशो सिंह, युवा समाज सेवी मंकु सिंह, बृजकुमार सिंह, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह, मोतीचंद गुप्ता, इम्तियाज, डा धर्मात्मानन्द, अवनीश सिंह, विनोद सिंह, श्याम बदन सिंह, गोपाल सिंह, सभासद ज्ञान प्रकाश गुड्डू, सोनू सिंह, अजय रहे। आयोजनकर्ताओं में विवेक सिंह, रामचंद सिंह, विनोद सिंह, भोला राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *