
बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
बलिया। रविवार की शाम बेल्थरारोड तहसील मार्ग पर बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। बता दे कि मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कुशहा नसीरपुर ग्राम निवासी मंगरु (26) पुत्र झगरू बाइक पर सवार हो तहसील की ओर जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के पास बस से बाइक की टक्कर हो गई। बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस समेत चालक भाग निकला।