
फरही नाले में डूबे अधेड़ का दूसरे दिन उतराया मिला शव
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के फरही नाला में शनिवार को स्नान करते समय एक अधेड़ डूब गया था। जिसका शव रविवार को नाले में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बता दे कि उभाव थाना के भिंडकुंड गांव निवासी मैनेजर 50 वर्ष शनिवार की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकला था। विसर्जन के बाद फरही नाला की पुलिया पर स्नान करने चला गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुँचा तो परिजन व ग्रामीणों ने छानबीन शुरू किया। जब वह फरही नाले के किनारे पहुंचे, तो वहां उसके कपड़े मिले, जिससे यह साफ हुआ कि वह नाले में स्नान कर रहा था। ग्रामीणों ने नाले में उतरकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार को दिन में उसका शव नाले में उतराया मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उसे नाले से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।