बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Spread the love

बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

मृतका के भाई ने बहनोई पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर बहन के घर पंहुचे उसके भाई के साथ ससुरालीजनों द्वारा मारपीट की गई। जिससे उसका हाथ टूट गया। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी चंदन साहनी अपनी पत्नी मिनी साहनी (30) के साथ रहता है। शनिवार की देर शाम मिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अजय ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए मेरी बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे। बहनोई ने शनिवार की शाम फोन कर बहन की मौत की खबर दी। जब वह बहन के घर पहुंचा तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था मे पड़ी हुई है। आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *