
रावण के दहन के साथ असत्य पर सत्य की हुई जीत
हर्ष व उल्लास के संग मनाया गया दशहरा पर्व
जिले के पांच स्थानों पर दहन किया गया दशानन
बलिया। विजयादशमी के दिन शनिवार को असत्य पर सत्य की विजय हुई। भगवान राम ने दशानन रावण को मार कर रामराज की स्थापना की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत पांच स्थानों पर रावण का विशाल का पुतला दहन किया गया। नगर के रामलीला मैदान में रावण के पुतला दहन होने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष से रामलीला मैदान श्रीराम में हो गया। वही देखने वाले दर्शकों की भीड़ जमी रही। इस दौरान कई स्थानों पर मेला भी आयोजित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी सादे देश में चक्रमण करती रही।
Slide :

नगर के रामलीला मैदान में श्री शुभनगर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी के दिन शनिवार को रावण का बध प्रभु श्रीराम ने रावण के नाभि में बाण मारकर किया। नाभि में बाण लगते ही रावण धूं-धूंकर जलने लगा। इस दौरान रंग-बिरंगे पटाखे से आसमान छा गया। यह दृश्य अपने आप में मनमोहक था। इसे देखने के लिए नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हुजुम उमड़ा रहा। इसके अलावा भृगु आश्रम एवं कदम चौराहे पर भी रावण का विशालकाय पुतला दहन किया गया। उधर, छोटी काशी के नाम से प्रसिद्घ रसड़ा की रामलीला में प्रभु श्रीराम ने दशानन के नाभि में बाण मारकर उसका अंत किया। इस दौरान रंग-बिरंगी रावण के पुतले से आतिशबाजी देखने को मिली। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा रहे। उधर, नवयुवक मंगल दल क्रांति कमेटी भरसर बाजार के तत्वावधान में राम सिहासन किसान इंटर कॉलेज के मैदान में रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। रावण का पुतला दहन होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्र में सभी थानाध्यक्ष व सीओ चक्रमण करते रहे।













