बलिया में बिजली तार से टकराया डीजे, एक की मौत, तीन घायल

Spread the love

बलिया में बिजली तार से टकराया डीजे, एक की मौत, तीन घायल

रसड़ा के अखनपुरा गांव के पास हुआ हादसा

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद गाजीपुर वापस जा रहा था डीजे

विद्युत तार नीचे और हाइट होने के कारण टकराया डीजे

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते वक्त शनिवार की रात हाइट होने के कारण डीजे बिजली तार से टकरा गया। जिससे डीजे पर बैठे चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायलों को सीएचसी रसड़ा में भर्ती कराया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है और खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि रसड़ा में मां दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जनपद गाजीपुर का एक डीजे वापस जा रहा था। जैसे ही डीजे रसड़ा कोतवाली के अखनपुरा गांव के पास पहुँचा की काफी हाइट होने के कारण बिजली के तार से टकरा गया। जिससे डीजे पर बैठे चार लोग घायल हो गए। जिसमें से गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिपुरा मोहल्ला निवासी विशाल शर्मा 28 वर्ष पुत्र सुभाष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन घायल हो गए। जिनका रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। तीनों घायल गाजीपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बताया कि जनपद में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी क्रम में रसड़ा में भी दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम शांति ढंग से संपन्न हुआ। विसर्जन समाप्त होने के बाद गाजीपुर से आया डीजे वापस जा रहा था। जैसे ही रसड़ा के अखनपुरा के पास पहुंचा वैसे ही हाइट होने के कारण बिजली के तार से टकरा गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। सभी गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं। तीनों घायल खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *