
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव के सामने तुर्तीपार मुख्य कैनाल में 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। आस पास के लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप गुप्ता को इसकी जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में शव को कैनाल से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।