24 घण्टे बाद गांव के पोखरे में उतराया मिला लापता अधेड़ का शव

Spread the love

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में बुधवार से लापता अधेड़ का शव गांव के ही पोखरा में गुरूवार को उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि खरौनी गांव के दक्षिण टोला निवासी गुप्तेश्वर सिंह 58 वर्ष बुधवार से घर से लापता थे। जिन्हें परिजन व गांव के लोग काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार को गांव में स्थित गोसाईशाह के पोखरा में गुप्तेश्वर सिंह का शव पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों ने पानी से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का अनुमान है कि शौच  जाने के दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी हैं। मृतक की पांच पुत्रियां है। जिसमें से चार की शादी हो गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *