दुर्गा पूजा व दशहरा पर भारी मात्रा में तैनात की गई फोर्स

Spread the love

दुर्गा पूजा व दशहरा पर भारी मात्रा में तैनात की गई फोर्स

बलिया। जनपद में दुर्गा पूजा और दशहरे को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने 37 निरीक्षक, 160 उपनिरीक्षक, 729 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 125 महिला आरक्षी, 7 महिला उप निरीक्षक, 660 होमगार्ड, 201 पीआरडी के जवान, 1495 चौकीदार, एक कंपनी पीएसी, 8 फायर टेंडर के साथ-साथ अभिसूचना और यातायात के लिए अलग से पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगहबानी की जाएगी। जिससे मंदिरों और रामलीला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनपद में त्यौहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था प्रभावित न हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *