आरके मिशन स्कूल में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ अवतारों का जीवंत मंचन कर वाहवाही लूटी

Spread the love

आरके मिशन स्कूल में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ अवतारों का जीवंत मंचन कर वाहवाही लूटी

बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा नौ रूपों में अवतरित हुई। कक्षा तीसरी से कक्षा नौवीं तक की छात्राओं द्वारा जीवंत मंचन कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। सर्वप्रथम मंच पर “ऐगिरी नंदिनी नंदितमेदिनी” संगीत के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया गया। तत्पश्चात “रक्त बीज संहार” का दृश्य चरितार्थ किया गया। मां काली के रूप में कक्षा सातवीं की छात्रा वैष्णवी वर्मा ने अपने कौशलमई स्वांग से विद्यालय परिवार को भाव विह्वल कर दिया। कक्षा नौवीं की छात्रा अदिति ठाकुर रक्तबीज के रूप में अवतरित होकर नकारात्मक शक्ति का अंत किया। कार्यक्रम को आस्था उपाध्याय, देवांश सिंह ,रुद्र प्रताप ,यश यादव, रूद्र परिहर ,आदित्य राज आदि छात्र-छात्राओं ने ब्रह्मा ,विष्णु, महेश, नारद मुनि, एवं मां पार्वती के चरित्र को चरितार्थ किया।

गरबा से गूंज उठा विद्यालय का वातावरण

बलिया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने गरबा के माध्यम से मां दुर्गा के प्रति अपनी भक्ति भावना को दर्शाया। यह नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी राग-रागिनियों की छटा बिखेरकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शक छात्र-छात्रा एवं अध्यापक गण अपने करतल ध्वनि से सभी कलाकारों को उत्साहित करते रहे। पूरा वातावरण देवी के जयकारे से देवीमय हो गया। गरबा नृत्य में अक्षिता, पीहू, श्रेया, यशस्वी, अमोलिका, अंश ,आरव, अभिराज ,ऋषिका एवं सिद्धीक आदि छात्र-छात्रा सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन अदिति ओझा एवं परी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का निर्देशक अध्यापिका अंजनी प्रजापति ,रीता त्रिपाठी, रीता देवी एवं मनीषा सिंह द्वारा किया गया। मंच सजावट का कार्य अध्यापिका श्वेता वर्मा ने किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, वर्तिका श्रीवास्तव एवं अध्यापक प्रशांत मौर्य, धर्मेंद्र वर्मा राकेश चौबे ,संजीव सिंह, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को यथेष्ठ सम्मानित करते हुए कुछ शब्द सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *