दो प्रधानों के विरुद्ध अन्य ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

दो प्रधानों के विरुद्ध अन्य ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कोटे की दुकान को अपने परिजनों को देने का लगाया है आरोप

दुबहर ब्लाक के माधोपुर व भुईली गांव का है मामला

बलिया। विकास खंड बेलहरी के ग्राम प्रधानों ने विकास खंड दुबहर के दो ग्राम प्रधानों के विरुद्ध जिलाधिकारी को पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें कहा गया है कि माधोपुर व भुईली के ग्राम प्रधान कोटे की दुकान को अपने परिजनों को देना चाहते हैं। जबकि सप्लाई इंस्पेक्टर ने स्पष्ट रूप बताया कि ग्राम प्रधान या उसके किसी भी सगे संबंधियों का कोटा नहीं हो सकता है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

ब्लाक बेलहरी के ग्राम प्रधानों ने गुरुवार के दिन जिलाधिकारी को पत्रक देकर आग्रह किया है कि ब्लाक दुबहर के उक्त ग्राम प्रधान सप्लाई इंस्पेक्टर पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर हम लोगों का भी कार्य प्रभावित करना चाहते है। विकास खंड बेलहरी के दर्जनभर ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर आग्रह किया है कि बेलहरी में वितरण कार्य सही ढंग से हो रहा है और सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार मिश्र ने राशनकार्ड संबंधित शिकायतों का निस्तारण भी समय से कर देते है। माधोपुर व भुईली के ग्राम प्रधान अपने ग्राम सभा में रिक्त दुकान को अपने परिजनों को कराना चाहते हैं। इस लिए ये लोग सप्लाई इंस्पेक्टर पर गलत आरोप लगा रहे है। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष बेलहरी ओमप्रकाश पान्डेय, नागेन्द्र प्रताप सिंह, शशि प्रभा सिंह, पूजा ओझा,जया सिंह, ओमप्रकाश खरवार,संतोष पासवान आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *