हरियाणा की हैट्रिक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Spread the love


हरियाणा की हैट्रिक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बलिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत के सरकार बनना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इस अवसर पर आलोक सिंह मोनू, गणेश गुप्ता, राणा कुणाल सिंह, मिथिलेश सिंह, सभासद प्रेरक गुप्ता, डा. अमित सिंह, अभिषेक गुप्ता सेतु ,छोटू उपाध्याय ,अभिषेक पांडेय,आशीष शर्मा,अंशु गुप्ता, आयुष पांडेय,अभय वर्मा , आशीष शाह, प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *